Bhopal News: बुटीक चलाने वाले ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: घटना के पहले पत्नी गई थी मायके, सुसाइड नोट नहीं मिला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक बुटीक संचालक ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पीछे अभी वजह साफ नहीं है। घटना से पहले पत्नी मायके चली गई थी। इसके अलावा जेल बंदी की मौत होने के भी समाचार है।

भाई ने दी थी खबर

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 07 मई की दोपहर लगभग एक बजे फांसी लगाने के मामले में मर्ग कायम किया गया है। सूचना नितिन किशोर (Nitin Kishore) ने दी थी। मृतक का नाम गगन किशोर पिता विष्णु प्रताप कटारिया उम्र 38 साल के रुप में हुई है। वह दुर्गेश विहार कॉलोनी में रहता था। सूचना देने वाला उसका भाई है। वह तीन भाई है। दुर्गेश विहार कॉलोनी में गगन किशोर (Gagan Kishore) का परिवार तीन मंजिला मकान में रहता है। वह बुटीक चलाता था। उसकी शादी 2007 में हुई थी। दो बच्चे भी है। पत्नी मायके सागर गई है। ऐसा बताया गया है वह लॉक डाउन की वजह से नहीं आ पा रही है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए खुदकुशी की घटना पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मामले की जांच एएसआई अरविंद सिंह (ASI Arvind Singh) को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

जेल बंदी की मौत

Bhopal News
File Image

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से 7 मई की शाम लगभग पांच बजे जेल बंदी की मौत होने की सूचना मिली थी। जेल बंदी अजय पिता जगदीश उम्र 26 साल है। वह शुजालपुर का रहने वाला था। वह किडनी रोग से ग्रसित था। पुलिस ने उसको लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसको इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया था। यहां उसके कोरोना संक्रमित होने की भी जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत कोरोना के चलते हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस को खबर थी मामला तनाव वाला है फिर भी एफआईआर में आठ घंटे लगे 
Don`t copy text!