Bhopal News: जमीन का विवाद, दो पक्ष आपस में भिड़े

Share

Bhopal News: सरसों की फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद, थाने में एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ (Beaten Case) गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। झगड़ा सरसों की फसल काटने को लेकर शुरु हुआ था। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र के गुनगा इलाके की है।

सरसो की फसल काट ले गए

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 6 मार्च की शाम लगभग छह बजे 47/22 धारा 440/447 (इरादतन हमला करना और संपत्ति पर कब्जे) का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी मानसिंह कुशवाह (Man Singh Kushwaha), नंदलाल (Nand Lal), दयानंद (Dayanand), देवेंद्र (Devendra), भैयालाल (Bhaiyalal), राम नारायण (Ram Narayan) और रामबाबू (Ram Babu) है। उनके खिलाफ शिकायत नलखेड़ा निवासी सावित्री बाई पति हरी सिंह कुशवाह उम्र 58 साल ने दर्ज कराई है। उसका ग्राम महोली में मायका है। एक साल पहले गर्मियों में उसने जमीन की नपती कराई थी। उस जमीन में सावित्री बाई (Savitri Bai) ने सरसो की फसल बोई थी। आरोपी उसके भतीजे हैं। घटना वाले दिन आरोपी उसके खेत में घुसकर सरसों की फसल काट रहे थे। भनक लगने पर पीड़िता खेत में पहुंची थी। लेकिन, तब तक आरोपी सरसों के दो गड्डी काटकर वहां से निकल गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   International Woman Day: मध्य प्रदेश में महिला जांच अफसरों की कमी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!