Bhopal News: गर्भवती महिला की हमीदिया अस्पताल में मौत

Share

Bhopal News: लकवा पीड़ित वृद्ध की इन कारणों से हुई मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। बीमारियों से जूझ रही एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में लकवा ग्रसित व्यक्ति की भी जान चली गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मौत के कारणों की आगे पड़ताल करेगी।

यह बोल रही है पुलिस

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की रात लगभग पौने नौ बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर मोहित ने पदमा कुशवाह पति रविशंकर कुशवाह उम्र 29 साल के मौत की सूचना दी थी। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कृषक नगर में रहती थी। पुलिस के अनुसार पदमा कुशवाह (Padma Kushwah) गर्भवती थी। इसके अलावा उसको कई समय से टीबी की बीमारी थी। उनका इलाज भी चल रहा था। लगभग 15 दिन पहले परिजनों ने उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। निशातपुरा पुलिस मर्ग 62/22 दर्ज करके पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यहां हुई दूसरी घटना

इसी तरह ऐशबाग पुलिस मर्ग 49/22 दर्ज किया है। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गुप्ता ने दी थी। शव की पहचान चांद कुरैशी पिता मोहम्मद कुरैशी उम्र 48 साल के रूप में हुई है। चांद कुरैशी (Chand Qureshi) बिस्मिल्लाह कॉलोनी में रहते थे। चांद कुरैशी के बेटे फैजान कुरैशी ने पुलिस (Bhopal News) को बताया कि पिता को पांच महीने पहले लकवा हुआ था। जिसके बाद बिना सहारे चल नहीं पाते थे। वे 06 अक्टूबर की शाम को सड़क पर वॉक कर रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें बाएं हाथ और पैर में चोट आई थी। दो दिन वे घर पर रहे। जब दर्द तेज हुआ तो परिजन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां एक्स—रे के बाद पता चला कि उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Ayushman Scam: अपात्रों को दिला रहे थे आयुष्मान योजना का लाभ 
Don`t copy text!