Bhopal Crime News: कपड़े सुखाने का विवाद, हाथ में काटा

Share

Bhopal Crime News: पति से परेशान महिला इदौर से भोपाल आई, पुलिस से मांगी मदद

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके से एक रोचक मामला (Bhopal Crime News) सामने आया है। विवाद छत पर कपड़े सुखाने को लेकर शुरू हुआ था। जिसमें आरोपी महिला ने दूसरी महिला के हाथ में काट लिया। इधर, पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी इंदौर से भोपाल आ (Madhya Pradesh Crime News) गईं। उसने पुलिस ने मदद मांगी है। दोनों मामलों में केस रजिस्टर्ड (Woman Crime News) कर लिया गया है।

गाली दी तो दांतों से काटा

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम लगभग चार बजे मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 324/294 (नुकीली चीज से चोट और गाली—गलौज) का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी आरती को बताया है। पीड़िता ने बताया वह मल्टी आनंद नगर में रहती है। घटना वाली दोपहर करीब दो बजे वह मल्टी की छत पर गीले कपड़े सुखाने पहुंची थी। तभी आरोपी आरती भी वहां आ गई। दोनों के बीच हुए विवाद में आरती (Arti Attack Case) ने पीड़िता के साथ गाली—गलौज कर हाथ में काट लिया। इधर, 25 वर्षीय महिला ने आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करया है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

होटल में कुक है पति

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला इंदौर में पति रवि और दोनों बच्चों के साथ रहती है। दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। रवि रघुवंशी इंदौर की एक होटल में कुक का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। नशे में वह पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता है। इस संबंध में दो—तीन बार काउंसिलिंग भी हो चुकी है। लेकिन, बात नहीं बनने पर महिला इंदौर से दोनों बच्चों के साथ शील नगर नरेला शंकरी में रहने लगी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498ए/323/506/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाने और दहेज अधिनियम) का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान का ताला टूटा, संपत्ति की कीमत सामने आना बाकी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!