Bhopal News: पति की गंभीर बीमारी छुपाकर कराई शादी

Share

Bhopal News: पत्नी ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराया मामला, दूसरी घटना में बहन को भाई ने चाकू मारा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं की हिंसा से जुड़ी है। यह मामले टीलाजमालपुरा, महिला थाना और ऐशबाग के हैं। एक मामले में पीड़िता का कहना है कि पति को गंभीर बीमारी थी। जिसकी जानकारी छुपाकर उसके साथ शादी कराई गई। जबकि दूसरी घटना में रिवाज के लिए मायके आई महिला को उसके भाई ने चाकू मार दिया।

विरोध करने पर दहेज मांगने लगे

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 3 जून को धारा 498ए/506 (प्रताड़ना और धमकाने) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पति इसराइल, ननद शबीना और जेबा है। शादी को करीब 8 साल हो चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि पति को कैंसर है। ससुराल ने इस बात को छुपाकर उसके साथ निकाह करा दिया। इसके बावजूद आरोपी कम दहेज को लेकर आने पर मारपीट करती थी। इसी तरह महिला थाना पुलिस ने भी दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया हे। इस मामले का आरोपी 29 वर्षीय पीड़िता का पति सचिन वर्मा है।

तलाक की जानकारी छुपाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

पति सचिन वर्मा (Sachin Verma) इंदौर में रहकर साइकिल दुकान में काम करता है। मायका यहां बजरिया इलाके में हैं। उसकी शादी जून, 2019 में हुई थी। पीड़िता की दूसरी शादी है। पहले पति से तलाक वह ले चुकी है। यह बात पति के परिवार को बता दी थी। लेकिन, पति की भी दूसरी शादी है। यह बात उसने छुपाई थी। वहीं ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 03 जून की शाम लगभग चार बजे धारा 294/324/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता तौशिबा खान पति फिरोज खान उम्र 25 है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: शराब के नशे में भिड़े बहनोई

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

एक महीने का गोद में है बच्चा

तौशिबा खान उज्जैन की रहने वाली है। हमला करने वाला आरोपी बड़ा भाई बादशाह है। तौशिबा खान का मायका हाता मनकशां ऐशबाग में हैं। डिलीवरी के बाद सामाजिक रिवाज है कि महिला को एक महीने मायके में रहना पड़ता है। आरोपी बादशाह 03 जून की रात मां के साथ गाली—गलौज कर रहा था। उसने विरोध किया तो चाकू मारने उठा लिया। बादशाह काफी उत्तेजित रहता है। उसकी हरकतों की वजह से पत्नी और बच्चे भी उससे अलग रहते हैं। आरोपी बादशाह मां से विवाद करना छोड़कर बहन को चाकू से मारने दौड़ा। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Don`t copy text!