Bhopal News: बलात्कार और पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य करने वाला पति पकड़ाया

Share

Bhopal News: मिसरोद थाने में दर्ज थे दोनों मुकदमे, आरोपियों की गिरफ्तारी पर था 15 हजार रूपए का इनाम, एक आरोपी को उत्तर प्रदेश तो दूसरे को नेपाल सीमा के नजदीक दबोचा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बलात्कार और पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के अलग—अलग दो मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद (Misrod) थाने में दर्ज थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपए का इनाम भी था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा के नजदीक की है।

ऐसे पकड़ में आए दोनों मामलों के फरार आरोपी

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है एक आरोपी 10 महीने से फरार था। जिस पर 08 हजार रुपये का इनाम था। जबकि दूसरे मामले में आरोपी पति है जो दो महीने से फरार था। उस पर 07 हजार रुपये का इनाम था। पहला मुकदमा 19 अगस्त, 2022 को दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़िता के पति की मौत होने के बाद उसके मामा ससुर के बेटे ने अपनाने का वादा किया था। ऐसा बोलकर उसने लंबे समय तक शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके अलावा बहाना बनाकर उसने चार लाख रूपए भी ऐंठ लिए थे। रकम लेने के बाद वह उत्तर प्रदेश भाग गया था। जबकि दूसरा मुकदमा 2 अप्रैल, 2023 को मिसरोद पुलिस ने दर्ज किया था। जिसमें पीड़िता की शादी लखनऊ में हुई थी। पीड़िता को पति के अलावा उसके भाई, माता-पिता दहेज के लिये परेशान करते थे। पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य भी किया था। बयानों के आधार पर 498—ए/377/506/3/4 (प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, धमकाना और दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया था। बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को नेपाल बार्डर (Nepal Border) से पकड़ा गया। वहीं पत्नी को यातना देने वाले पति को लखनऊ (Lucknow) से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में मिसरोद थाना प्रभारी उनि रास बिहारी शर्मा, उनि रमेश सिंह, सउनि अशोक शर्मा, आरक्षक मुकेश पटेल, धर्मदेव, अभय यादव का सराहनीय योगदान रहा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   भाजपा विधायक के बेटे ने दलित को दी जान से मारने की धमकी
Don`t copy text!