Bhopal Gun Shot: एक लाख रूपए के लिए गोली मारी

Share

Bhopal Gun Shot: आरोपियों के साथ हुए विवाद के बाद चार फायर किए, एक गोली नाबालिग भतीजे को लगी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेती की जमीन की रकम में बकाया राशि के भुगतान को लेकर गोलियां चली। यह घटना भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने चार गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली पीड़ित के नाबालिग भतीजे को लगी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह बोलकर मारी गई गोलियां

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार यह बवाल रासलखेड़ी (Rasalkhedi) में हुआ था। विवाद 24 मई की रात लगभग 11 बजे हुआ। हमलावरों में 31 वर्षीय धनराज कौशिक (Dhanraj Kaushik) , 35 वर्षीय रविंद्र प्रताप सिंह मोंगिया (Ravindra Pratap Singh Mongiya) है। धनराज कौशिक बरखेड़ी गुजरपुरा (Gujarpura) का रहने वाला है। जबकि रविंद्र प्रताप सिंह मोंगिया शाहपुरा स्थित गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहता है। मामले की शिकायत रासलाखेड़ी निवासी सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) ने दर्ज कराई है। आरोपियों से विवाद के दौरान फरियादी की पत्नी और चाचा के बेटा बाहर निकल आये थे। आरोपी धनराज कौशिक ने पिस्टल से चार फायर किए थे। जिसमें एक गोली 16 वर्षीय गुरविंदर (Gurvinder) को लग गई। गोली बाएं हाथ में लगी है। घायलों को पहले पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) में ले जाया गया था।

इन्हें गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने फरियादी सुखदेव सिंह की शिकायत पर 24—25 मई की दरमियानी रात लगभग सवा तीन बजे 217/23 धारा 307/294/324/506/34 (हत्या की कोशिश, गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले (Bhopal News) की जांच कर रहे एसआई शिव कुमार द्विवेदी (ASI Shiv Kumar Diwedi) ने बताया कि आरोपियों को सुखदेव सिंह से अपनी खेती के बचत के 1 लाख 10 हज़ार रुपए लेना था। दरअसल आरोपियों और फरियादियों ने मिलकर विदिशा (Vidisha) जिले में कोई खेती ली थी। जिसके पैसों का बंटवारा भी हो चुका था। उसमें से बचत की रकम को लौटाने को लेकर पीड़ित आनाकानी कर रहा था। जख्मी नाबालिग को फिलहाल साईं अस्पताल (Sai Hospital) भानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: देशमुख को इंदौर रेंज का आईजी बनाया
Don`t copy text!