Bhopal Cyber Fraud: दो खाते से निकाल लिए 73 हजार रूपए

Share

Bhopal Cyber Fraud: आरबीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर पीड़ित को लगाया था फोन, जालसाज ने पहले आरबीएल फिर एसबीआई अकाउंट में रखी रकम को दूसरे खाते में कर दिया ट्रांसफर, दो महीने की जांच के बाद दर्ज हुआ प्रकरण

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आरबीएल कंपनी का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के साथ सायबर फ्रॉड किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसकी शुरूआती जांच दो महीने तक सायबर क्राइम ब्रांच ने की थी। जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था। जिसके लिए पीड़ित के दूसरे बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करने के बाद रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।

ओटीपी आते ही हो गया खाता खाली

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार घटना 15 मार्च की शाम को हुई थी। जिसकी शिकायत राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh) पिता दीवान सिंह उम्र 33 साल ने सायबर क्राइम ब्रांच (Cyber Crime Branch) में दर्ज कराई थी। वह अवधपुरी स्थित खजूरी कला (Khajuri Kaka) में रहता है। राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके दो बैंक आरबीएल (RBL) क्रेडिट कार्ड और भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) के खाते से करीब 73 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं। आरोपी ने आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बनकर बातचीत की थी। उसने कार्ड अपडेट और कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। ऐसा करने के लिए उसने कार्ड नंबर और उसके पीछे लिखा सीवीवी नंबर हासिल कर लिया। एक ओटीपी आया जिसके बाद उसके खाते से 48 हजार 622 रूपए निकल गए।

पुलिस ने यह दर्ज किया मुकदमा

राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह जब बातचीत कर रहा था तब तक मैसेज नहीं आया था। इसी दौरान जालसाज ने बोला कि कार्ड की लिमिट तभी बढ़ सकेगी जब वह दूसरे बैंक खाते की जानकारी देगा। इस कारण उसने भारतीय स्टेट बैंक के कार्ड की भी जानकारी दे दी। जिसके बाद फिर एक ओटीपी आया और 24 हजार 311 रूपए खाते से निकल गए। अवधपुरी थाना पुलिस ने सायबर क्राइम से मिली केस डायरी के बाद 99/23 धारा 419/420 जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग ने जहर खाकर की खुदकुशी
Don`t copy text!