Bhopal News: शादीशुदा महिला मनचलों से तंग आकर पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: रेस्टोरेंट में काम करती है पीड़िता जिसको दो आरोपियों ने लंबे समय तक किया परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेस्टोरेंट में काम करने वाली शादीशुदा महिला सेक्सुअल असॉल्ट का शिकार हो गई। उसे दो मनचले काफी समय से परेशान कर रहे थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पहचानती थी। लेकिन, पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आधी रात थाने में दर्ज कराना पड़ा पीड़िता को मुकदमा

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार जिस आरोपी को पीड़िता जानती है वह बागसेवनिया इलाके में रहता है। यहां पीड़िता की रिश्तेदार भी रहती है। जिस कारण आते—जाते आरोपी से परिचय हो गया था। पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह एक रेस्टोरेंट में जॉब भी करती है। आरोपी संतोष जो कि रिश्तेदार के नजदीक रहता है उससे पहले बातचीत हुआ करती थी। उसके पास फोन नंबर भी था। वह उसका पीछा करके छेड़छाड़ करता था। आरोपी संतोष ने पीड़िता का नंबर अपने दोस्त और मामले में दूसरे आरोपी शेखर को दे दिया। वह 3 फरवरी से उसे फ़ोन करके परेशान कर रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 43/24 धारा 354—क/354—घ/506/34 (छेड़छाड़, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। यह मुकदमा 08 फरवरी की रात लगभग ग्यारह बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार दिन में नौकरानी ने दिखाया रंग
Don`t copy text!