Bhopal News: शादी के एक साल बाद थाने पहुंची पत्नी 

Share

Bhopal News: पति और सास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, घरेलू हिंसा की शिकार से चल रही थी परेशान

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। नव विवाहिता ने शादी के एक साल बाद पुलिस से मदद मांगी। उसका कहना था कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का मायका भोपाल शहर में हैं।

मायके में रहने को मजबूर विवाहिता

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसकी एक साल पहले रायसेन में शादी हुई थी। मामले की जांच एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) कर रहे हैं। पीड़िता का मायका विश्वकर्मा नगर में हैं। उसकी शादी 22 फरवरी, 2023 को हुई थी। पति बढई का काम करता है। शादी के दो महीने बाद से ही पति और सास उसे प्रताड़ित करने लगे। जिस कारण नव विवाहिता तंग होकर अपने मायके आ गई थी। उसने मायके में परिजनों को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई। महिला की शिकायत पर 24/24 धारा 498—ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी के तहत 09 फरवरी की दोपहर लगभग बारह बजे मामला) दर्ज कर लिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जमीन सौदे को लेकर विवाद में हमला
Don`t copy text!