Bhopal Road Mishap: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपे

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अलग—अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) के देहात इलाकों की है। एक हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के दूसरे मामले में कार का पता पुलिस को चल गया है। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

सीमेंट के गमले बनाता था

बैरसिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी हवलदार मनीराम (Maniram) ने बताया मृतक की पहचान सोनू राजपूत (Sonu Rajput) पिता बंगाली राजपूत उम्र 30 साल के रूप में हुई हैं। मृतक मूलत: ग्राम बररी पठार थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह सीमेंट के गमले बनाने का काम करता था। रविवार रात मृतक और उसका साथी संतोष पिता हरीप्रसाद उम्र 17 साल बाइक से विध्या विहार के सामने से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर (Bhopal Road Accident) मार दी।

दूसरे की हालत नाजुक

जांच अधिकारी ने बताया इलाके के लोगों ने दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल भेजा। संतोष की हालत नाजूक बनी हुई है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में मृतक के साथी संतोष के बयान नहीं हो सके हैं। इधर, मल्टी केयर अस्पताल ने रातीबड़ थाना पुलिस को रविवार रात साढे नौ बजे एक व्यक्ति के दुर्घटना में मौत की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी आईपीएस अभिषेक आनंद (IPS Abhishek Anand) ने बताया शव की पहचान संतोष सिंह पिता रघुवीर उम्र 16 साल के रूप में हुई है। संतोष (Santosh Singh) रतन खेड़ी सिहोर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Triple Talaq : बेटा नहीं होने पर दे दिया तलाक

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसकी भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप तरीके से कर रही है तलाश

कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया संतोष पेशे से किसान था। शनिवार रात बड़झिरी के पास पेट्रोल पंप से पहले एक कार वाले ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। एफआरवी की टीम ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने दूसरे दिन रविवार हमीदिया अस्पताल से उसे मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रात सवा नौ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 304ए का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!