Bhopal Stole News: खरीददारी के बहाने अंगूठी ले भागे बदमाश

Share

Bhopal Stole News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, जांच के लिए पुलिस ने किया जब्त

Bhopal Stolen News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ग्राहक बनकर पहुंचे एक शातिर चोर (Bhopal Stolen News) ने कीमती सोने की अंगूठी को उठा ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। मामला मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। इधर, एक सूने मकान में चोरी के अलावा कुछ संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने दबोचा है।

तनिष्क ज्वैलर्स की है घटना

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि घटना 2 सितंबर की दोपहर तीन बजे की है। जिसकी रिपोर्ट लगभग रात नौ बजे दर्ज की गई। रिपोर्ट शाहपुरा निवासी विवेक झा (Vivek Jha) पिता विनोद झा उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह तनिष्क ज्वैलर्स (Tanishaq Jewelers) के यहां काम करता है। ग्राहक ने उससे कई तरह के जेवरात देखे। लेकिन, उसने कोई सामान नहीं लिया। उसके जाने के बाद जब सामान बटोरा गया तो उसमें एक सोने की अंगूठी (Bhopal Show Room Stolen Case) गायब थी। अंगूठी की कीमत करीब 30 हजार रुपए थी। यह पता चलने के बाद सीसीटीवी खंगाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फिलहाल धारा 380 सादा चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लॉक डाउन से था मकान सूना

इधर, पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी छत्रसाल नगर में सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला। इस मकान में नीता गुप्ता (Neeta Gupta) पति मृत्युंजय गुप्ता उम्र 39 साल का परिवार रहता है। वह लॉक डाउन से इंदौर में गया हुआ है। घटना की जानकारी पड़ोसी धीरज (Dheeraj) ने उन्हें दी थी। फिलहाल बिल उन्होंने पुलिस को नहीं सौंपा है इसलिए चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा रातीबड़ थाना पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं कचरा ​बीनते वक्त सूने मकान को निशाना बनाती थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी काॅलेज में श्वान के साथ बर्बरता

यह भी पढ़ें: इस भाषा की जानकार महिलाएं ही होती थी इस जालसाज के निशाने पर जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!