Bhopal News : ढ़ाई लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal News : डीआरएम कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी के जेवरात किराएदार की बहू ने छुपा रखे थे इस जगह, जहां महिला पुलिस अधिकारी ही ले सकती थी तलाशी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में चोरी की दो जगहों पर वारदात हुई। एक स्थान पर हुई चोरी का माल दो लाख रुपए कीमत का है। यह माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि दूसरी जगह चोरी गई संपत्ति पुलिस ने महज 30 हजार रुपए बताई है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया और गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। एक मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार हुई है। वह पीड़िता के किराएदार की बहू है। पुलिस ने उसके पास से ऐसी जगह से माल बरामद किया है जहां तलाशी लेने का अधिकार सिर्फ महिला पुलिस अधिकारी को था।

पति और ससुर माफी मांगते रहे

स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे 221/22 धारा 454/380 (दिनदाहड़े चोरी का मामला) दर्ज किया। पीड़िता 54 साल की महिला है जो कि डीआरएम कार्यालय में तैनात है। उसके घर में किराएदार दस साल से रहते हैं। घर पर कुछ साल पहले ही बहू आई है। किराएदार का घर में आना—जाना रहता था। पीड़िता ने अपने सोने के कंगन और चेन उतारकर फ्रीज पर रख दिए थे। वह सूर्य देव को पानी देने छत पर गई। तभी जेवरात चोरी चले गए। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है। उसके बच्चे भी नहीं है। इसलिए किराएदार को वह ज्यादा अच्छे से रखती थी। जेवरात चोरी होने पर शक बहू पर गया। लेकिन, वह काफी देर तक पुरुष जांच अधिकारी को घुमाती रही। इस कारण महिला पुलिस बुलाई गई तो उसके ब्रा के भीतर सोने के कंगन और चेन निकल आए। जिसको जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

नकाबपोश तीन युवक भागते दिखे

चोरी की दूसरी वारदात (Bhopal News) गांधी नगर स्थित राजाभोज आवासीय परिसर में हुई है। शिकायत संतोष परमाल (Santosh Parmal)ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी हमीदिया अस्पताल में सेंटर पैथोलॉजी नाम से लैब है। वे परिवार के साथ 4 जुलाई को आष्टा चले गए थे। छोटा भाई इंदर सिंह परमाल (Inder Singh Parmal) घर पर था। वह 4—5 जुलाई की रात घर पहुंचा तो उसको एक बजे आपातकाल में टेस्ट के लिए फोन आया। फोन उसके भाई के पास आया था। उसने छोटे भाई को वापस लैब भेज दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद भाई घर लौटा तो तीन लड़के कमरे से निकलकर भागते दिखे। चेक करने पर घर से मंगलसूत्र, नकदी और चांदी के जेवरात गायब मिले। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 30 हजार रुपए बताई है। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 145/22 धारा 457/380 (रात में चोरी का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कलियासोत डैम से निकले पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत
Don`t copy text!