Bhopal Robbery News: गलियों में जाने पुलिस को लगता है डर, चोर उठा रहे ऐसे फायदा

Share

Bhopal Robbery News: दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, सोने—चांदी के जेवर चोरी

Bhopal Robbery News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Robbery News) में कोरोना संक्रमण के चलते जगह—जगह बैरीकेड लगाए गए है। मुख्य मार्गो पर ब्लॉकेज किया गया है। जबकि गलियों की गश्त लगभग बंद हो गई है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में ऐसे दो मामले सामने आए हैं। जिसमें चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

शहर से बाहर था परिवार

पिपलानी पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल की शाम लगभग सवा चार बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना आनंद नगर स्थित गुप्ता कॉलोनी की है। जिसकी शिकायत दुर्गेश प्रसाद दुबे (Durgesh Prasad Dubey) पिता एमएल दुबे उम्र 35 साल ने दर्ज कराई है। वे प्रायवेट जॉब करते हैं। वे परिवार के साथ राहतगढ़ गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। घर से चोर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी चोरी गए है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 25 हजार रुपए बताए हैं। इसके अलावा निशातपुरा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

पड़ोसी ने दी थी खबर

यहां इलाके में करोद के नजदीक शांति नगर कॉलोनी में वारदात हुई है। शिकायत ओम राठौर (Om Rathore) पिता मुन्नालाल उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका भाई मदनलाल राठौर (Madan Lal Rathore) भी नजदीक रहता है। वह 19 अप्रैल को घर में ताला लगाकर विदिशा चला गया था। पड़ोसी संजय प्रजापति के जरिए भाई के घर चोरी होने की जानकारी मिली। घर से बदमाश करीब 55 हजार रुपए का माल ले गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस मुखबिरी शक पर दो सगे भाईयों पर हमला 
Don`t copy text!