Bhopal News: दो सगे भाईयों ने किया हमला, आरोपियों से तेरह साल पहले खरीदी थी जमीन, सामान्य धाराओं में मारपीट का प्रकरण दर्ज

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हमला करने वाले दो सगे भाईयों के खिलाफ सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने मुख्य वजह को हजम कर लिया
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार करतार सिंह (Kartar Singh) पिता तिलक सिंह उम्र 40 साल विदिशा (Vidisha) रोड में स्थित पूर्वी भानपुर में रहता है। वह 09 जून की सुबह लगभग आठ बजे मालीखेड़ी (Malikhedi) पर स्थित जमीन पर पहुंचा। करतार सिंह को वहां पर देखकर गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) और उसका भाई अशोक साहू (Ashok sahu) आ गए। वे दोनों उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। करतार सिंह ने 2012 में हमलावर सगे भाईयों से जमीन खरीदी थी। सूत्रों के अनुसार जिसके भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण करतार सिंह और दूसरे पक्ष केे बीच इससे पहले भी नोंकझोक हो चुकी है। पुलिस ने करतार सिंह के वहां अचानक पहुंचने को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 338/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।