परदे के सिंघम ओटीटी पर रुद्र बने

Share

डिजीटल प्लेटफार्म पर क्राइम थ्रिलर में लीड रोल के साथ नजर आएंगे अजय देवंगन

Ajav Devgn Debut News
अजय देवंगन, बॉलीवुड अभिनेता

मुंबई। आपको सिंघम फिल्म जरुर याद होगी। इस फिल्म की बदौलत पॉपुलर एक्टर अजय देवंगन (Ajav Devgn Debut News) ने एक अलग ही पहचान बनाई। इसमें वे पुलिस की भूमिका पर थे। फिल्मी परदे से ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ अब अजय देवंगन ने मूवमेंट किया है। इसलिए उन्होंने सिंघम की बजाय रुद्र के नाम से अभिनय करने का फैसला लिया है। यह क्राइम थ्रिलर पर बनी फिल्म है जो उन्हें फिर दूसरी पहचान दिला सकती है। अब देखना यह होगा कि बॉबी देओल के बाद क्या देवंगन ओटीटी पर तहलका मचाएंगे।

खुद दी सोशल पर जानकारी

इस संबंध में अजय देवंगन ने इंस्टाग्राम में ट्वीट करके रुद्र वेब सीरीज की जानकारी दी है। यह फिल्म रुद्र द ऐज आफ डार्कनेस नाम की है। जिसमें देवंगन पुलिस अफसर की भूमिका में फिर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार वीआईपी पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म ब्रिटिश की लूथर का हिंदी वर्जन है। इसकी शूटिंग मुंबई में ही होने जा रही है। अजय देवंगन ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वे किलर अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। अजय देवंगन की परदे पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म मैदान और ट्रिपल आर भी बनकर तैयार है। लेकिन, कोरोना महामारी को देखते हुए उसे टाला गया है। इसलिए दर्शकों के बीच बने रहने के लिए अजय देवंगन ने ओटीटी की तरफ रुख किया है।

बड़े सितारों में खलबली

अजय देवंगन से पहले ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए धूम मचाने वालों में बॉबी देओल काफी सुर्खियों में रहे। उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म की फिल्म आश्रम के जरिए काफी सुर्खी मिली। इससे पहले सैफ अली खान, नवाज उद्दीन सिद्धीकी समेत कई अन्य अभिनेता इस प्लेटफार्म पर जा चुके हैं। अजय देवंगन के बाद हो सकता है कई अन्य बड़े सितारे भी ओटीटी की तरफ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Porn Movie Mafia: राज कुंद्रा पर फेमा की भी फांस!
Don`t copy text!