Bhopal News: चोर ने सोचा माल मिलेगा, कुछ रकम ही लगी हाथ

Share

Bhopal News: हीरो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर वरेण्यम शोरूम का शटर उठाकर चोरी की वारदात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारी रकम मिलने की लालच में शातिर चोरों ने शोरूम को निशाना बनाया। हीरो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर वरेण्यम शोरूम (Varanyam Showroom) में यह वारदात हुई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात किन व्यक्तियों ने अंजाम दी यह पता लगाने सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं।

शोरूम के मालिक को दी गई जानकारी

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 16 जनवरी की सुबह 9 बजे 24/23 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी का मामला) दर्ज किया गया। जिसकी शिकायत वरेण्यम शोरूम के मैनेजर जयप्रकाश शुक्ला (Jaiprakash Shukla) पिता आरपी शुक्ला उम्र 48 साल ने दर्ज कराई। वे कोच फेक्ट्री के नजदीक राजेन्द्र नगर इलाके में रहते है। जय प्रकाश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे शोरूम के आफिस का ताला लगा दिया गया था। अगले दिन सुबह लगभग आठ बजे सिक्योरिटी गार्ड फूल सिंह पटेल (Phool Singh Patel) का फोन उनके पास आया। उसने बताया कि शटर के ताले खुले हैं। यह जानकारी शोरूम मालिक मनोज जोहरी (Manoj Johri) को भी दी गई। जिसके बाद भीतर जाकर देखा गया तो कैश बॉक्स से करीब 6461 रूपए गायब थे। इसके अलावा शोरूम के भीतर रखे वाहन सुरक्षित थे। पुलिस संदेही का पता लगाने के लिए शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC Scam News: भोपाल नगर निगम का घोटाला उजागर
Don`t copy text!