Bhopal Cheating News: मदद मांगने के नाम पर लगाई चपत

Share

Bhopal Cheating News: बच्चे के बहाने जेवरात उतरवाने वाला गिरोह सक्रिय, महिला और पुरूष ने एक ही दिन में दो महिलाओं को बनाया निशाना

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आपसे बाजार या घर पर आकर कोई मदद मांग रहा है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर में एक गिरोह इन दिनों सक्रिय है। इसमें नाबालिग बच्चा भी शामिल है। गिरोह में महिला—पुरूष है जो शक न हो इसलिए साथ रहते हैं। यह दोनों घटनाएं भोपाल शहर के कोहेफिजा और बैरागढ़ इलाके में हुई है। इस गिरोह ने करीब दो लाख रूपए के जेवरात बहाना बनाकर दो महिलाओं से उतरवा  लिए। बदले में जो सामान देकर गए वह नकली है।

जांच अधिकारी से बातचीत के बाद यह हुआ अहसास

यह दोनों वारदातों को महज डेढ़ घंटे के भीतर अंजाम दिया गया। पहली वारदात कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में 16 जनवरी की दोपहर साढ़े बारह बजे हुई। कोहेफिजा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पीड़िता निर्मला पहलाजानी पति स्वर्गीय गोपीचंद्र पहलाजानी उम्र 73 साल पहली शिकार बनी। वे घटना के वक्त दवाई लेने अस्पताल गई थी। लौटते वक्त एक नाबालिग लड़का मिला। उसने पहले उज्जैन जाने का रास्ता पूछा। तभी महिला—पुरूष वहां आ गए। उसके बाद रूमाल में लपेटकर रखे नकली जेवरात थमाकर असली जेवरात ले गए। यह जानकारी मामले की जांच कर रहे एसआई जोगिन्द्र सिंह परमार (SI Jogindra Singh Parmar) ने दी। उनसे हुई बातचीत से यह अहसास नहीं हुआ कि उन्होंने मामले की तफ्तीश संजीदगी से की है। जालसाज महिला—पुरूष निर्मला पहलाजानी (Nirmala Pehlajani)  से सोने की चेन और चूड़ी उतरवाकर ले गए। वृद्धा तीन घंटे बाद भतीजे विशाल के साथ रिपोर्ट 38/23 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी) दर्ज कराने थाने पहुंची थी।

रात को दर्ज किया गया मुकदमा

कोहेफिजा में हुई वारदात के महज डेढ़ घंटे बाद दूसरा शिकार बैरागढ़ इलाके (Bhopal Cheating News) में गीता पथरीजा पत्नी जोगिन्द्र पथरीजा उम्र 50 साल को बनाया गया। वे ए—वार्ड बैरागढ़ इलाके में रहती है। वे खरीददारी करने मार्केट आई हुई थी। तभी नाबालिग उनसे मिला और साडी खरीने वाली दुकान की जानकारी मांगी। तभी गीता पथरीजा (Geeta Pathrija) जिस नाबालिग लड़के से बातचीत कर रही थी उसके पास महिला—पुरूष आ गए। उन्होंने गीता पथरीजा से कहा कि इसके पास बहुत सारे पैसे है। जिन्हें वह नहीं दे रहा है। इसलिए आप अपने गहने देकर उससे रकम मांगने का प्रयास करो। झांसे में आई गीता पथरीजा ने ऐसा किया। लेकिन, नाबालिग पैसा देने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद महिला—पुरूष ने रूमाल में लपेटकर रखे जेवरात उसे वापस लौटा दिए। उनके जाने के बाद पीड़िता ने रूमाल खोला तो जेवरात नकली मिले। शातिर जालसाज सोने के दो अंगूठी और मंगलसूत्र ले गए हैं। बैरागढ़ पुलिस ने इस मामले में 25/23 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। यह मुकदमा भी सोमवार रात लगभग सवा आठ बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था यह वाला एप
Don`t copy text!