Cheat Pandemic Fear: वारदात हुई साबित करने दिखानी पड़ी अस्थियां

Share

Cheat Pandemic Fear: मास्क के नाम पर फंसे व्यक्ति के साथ हुई घटना की कहानी में हैं कई तकनीकी पेंच

Cheat Pandemic Fear
बहरुपिए पर केन्द्रीत सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना बेलगाम  हो चुका है। इसलिए शहर में मास्क पहनने का अभियान भी चल रहा है। लेकिन, एक परिवार मास्क के नाम पर फंस (Cheat Pandemic Fear) गया। यह परिवार अस्थियां लेकर इलाहाबाद जा रहा था। जेब में जो था वह निकल गया। बताने के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस को ऐतबार कराने के लिए अस्थियों का लौटा दिखाना पड़ा। हालांकि पुलिस ने फिर भी पेंच डालकर अपना मतलब निकाल लिया।

मजदूरी करता है पीड़ित

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कृपाल मालवीय पिता दरयाब उम्र 30 साल ने सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे चोरी की एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने धारा 379 (खुले स्थान से चोरी) का मामला दर्ज किया हैं। कृपाल (Kripal Malviya) ने बताया वह आष्टा का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। शनिवार को वह उसके चाचा के साथ अस्थिया विसर्जन करने जा रहा था। उसे भोपाल स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। तभी अल्पना तिराहा के पास दो—तीन अज्ञात लड़के मिले। नकाब नहीं पहनने पर उन्होंने धमकाते अंदाज में कहा गयसा कि कोेई स्टेशन पर अंदर नहीं जाने देगा।

तौलियां बांधने की सलाह देकर भागे

Bhopal Rape News
फाइल फोटो

घटना वाले दिन लॉक डाउन था। इसलिए कृपाल ने मास्क मिलने वाली जगह पूछ ली। आरोपियों ने बोला वह लोग उनके साथ चले। वह किसी दुकान पर मास्क जरूर दिला देगा। आरोपी अपने साथ उसको लेकर इधर—उधर भटकाते रहे। जब मास्क नहीं मिला तो आरोपियों ने बोला क्या उन लोगों के पास तौलिया हैं। तोलिए से ही मुहं बांध लेना। इसके बाद संदेही मौके से चले गए। स्टेशन में अंदर जाते ही कुछ देर बाद कृपाल ने जेब में मोबाईल निकालने के लिए हाथ डाला। देखा जेब फटी हैं। पीड़ित की जेब में रखा मोबाईल और 10 हजार 200 रूपए नगदी गायब थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: मौत के बारह दिन बाद वजह हुई साफ

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

ट्रक ही हो गया चोरी

Cheat Pandemic Fear
सांकेतिक चित्र

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि ईश्वर नगर शाहपुरा निवासी ट्रक ड्रायवर लाखन सिंह पिता महिपाल उम्र 54 साल ने वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को वह गंजबसौदा जिला विदिशा से मंडीदीप जा रहा था। रास्ते में खाली ट्रक का डीजल खत्म हो गया था। इस कारण वह ट्रक चालू नहीं हो रहा था। ट्रक लॉक करके वह घर आ गया था। दूसरे दिन वहां जाकर देखा तो ट्रक जगह पर नहीं था।

Don`t copy text!