Bhopal Loot : लुटेरों ने खोली अलर्ट की पोल, 15 घंटे में तीन वारदातों को दिया अंजाम

Share
Bhopal Loot
शहर के लगभग हर प्रमुख चौराहों पर यही हाल बने हुए थे

आईबी के अलावा पुलिस मुख्यालय ने दिए थे सतर्कता बरतने के निर्देश, दो लाख रुपए का माल लूटा, निशाने पर रही महिलाएं, फुटेज में कैद हुई घटना

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 घंटे के भीतर (Bhopal Loot) लूट की तीन वारदातें हो गई। इन घटनाओं ने पुलिस अफसरों के सतर्क होने के दावों की पोल खोल दी। दरअसल, आईबी के अलावा पुलिस मुख्यालय ने यह अलर्ट त्यौहारों को देखते हुए जारी किया है। लुटेरे तीनों घटनाओं में करीब दो लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लेकर भाग गए हैंं। यह घटनाएं कोतवाली थाने के नजदीक, हबीबगंज और अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई है।

थाने के नजदीक वारदात
लूट की पहली वारदात गुरुवार सुबह पौने आठ बजे हुई। वारदात थाने के बेहद नजदीक हुई। जिस कारण पुलिस की हवाईयां उड़ गई। लुटेरों ने शातिराना तरीके से महिला को अपना निशाना बनाया। महिला 35 वर्षीय स्वाति गर्ग मारवाड़ी रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के नजदीक रहती है। वह सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए मेन रोड बस स्टाप पर आई थी। एक लुटेरा महिला को निशाना बनाते हुए उसके पीछे से आया और चेन छीनकर (Bhopal Loot) भाग गया। इसके बाद वह कुछ दूर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने साथी की बाइक में सवार होकर भाग गया। इसके बाद स्वाति तुरंत कोतवाली थाने की तरफ पहुंची। लेकिन, लुटेरा पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

बाजू से निकला फिर पलटकर आया
लूट की दूसरी वारदात गुरुवार सुबह ही सवा दस बजे हबीबगंज इलाके में हुई। लुटेरों ने यहां पर ई—7 अरेरा कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय नीलम दुबे को अपना निशाना बनाया। नीलम किराने का सामान लेकर पैदल घर की तरफ जा रही थी। नीलम ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार लुटेरे उसके बाजू से निकले। लुटेरों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। वह कुछ दूर से वापस पलटे। फिर 10 ग्राम वजनी सोने की चेन (Bhopal Loot) झपटकर भाग गए। इस वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसने शहर की नाकेबंदी शुरू कर दी। जगह—जगह बैरीकेड् लगाकर बाइक की चैकिंग की जाने लगी। जिसके चलते शहर में लूट की वारदात होने का पता चलकर हल्ला मच गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: सगाई के बाद ससुराल ने मांगा दहेज तो मंगेतर पहुंची थाने
Bhopal Loot
हेलमेट होने के बावजूद दस्तावेज दिखाने के लिए रोका गया

रिटायर्ड ​टीचर को निशाना बनाया
इससे पहले लूट की वारदात बुधवार शाम साढ़े सात बजे अवधपुरी थाना क्षेत्र के दीप नगर इलाके में हुई थी। यहां बुरहानपुर निवासी शोभारानी गुजराती को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। शोभारानी ने पुलिस को बताया था कि वह सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर है। भोपाल के शिवलोक फेज—5 में उसका बेटा अनंतराज रहता है। वह पति हंसराज के साथ गुरुवार शाम 4 बजे ही भोपाल आई थी। पति—पत्नी दीप नगर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बैठे थे। तभी बाइक सवार दो लुटेरे जिसमें से एक बाइक से उतरकर आया और उसने चेन झपट ली। लुटेरों ने काली पेंट और शर्ट पहन रखी थी। लुटेरे (Bhopal Loot) वारदात के बाद कंचन नगर की तरफ भागे थे।

काली बाइक वालों की शामत
भोपाल में हुई लूट के मामले में काली बाइक सवारों की शामत आ गई। हेलमेट पहने हुए लोगों को भी रोका जाने लगा। ड्रायविंग लायसेंस और पंजीयन देखा जाने लगा। शहर के अधिकांश इलाकों में यही हालत बने रहे। पुलिस अफसरों ने कहा कि इसमें कोई सामान्य नागरिकों को परेशानी नहीं हुई है। यह चैकिंग संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए किया गया।

Don`t copy text!