MP Cop News: एडिश्नल डीसीपी क्राइम ब्रांच दोबारा अध्यक्ष चुने गए

Share

MP Cop News: राज्य पुलिस सेवा की कार्यकारिणी घोषित, एडिशनल सीपी बनीं सचिव

MP Cop News
नयी कार्यकारिणी गठन के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी।

भोपाल।राज्य पुलिस सेवा संगठन का निर्वाचन पूरा हो गया। जिसके बाद जबलपुर क्राइम ब्रांच में एडिशनल डीसीपी जितेंद्र सिंह (Additional DCP Jitendra Singh) को फिर अध्यक्ष चुना गया। वहीं भोपाल (MP Cop News) में एडिशनल सीपी शालिनी दीक्षित को सचिव बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है।

अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुना

जानकारी के अनुसार चुनाव अध्यक्ष, सचिव के अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव और चार समितियों के सदस्यों का फैसला लिया गया। जिसमें जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वे 1988 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। जबलपुर (Jabalpur) से पूर्व वे ईओडब्ल्यू, एटीएस, सायबर क्राइम, इंदौर क्राइम ब्रांच, रहे हैं। सिंह को अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुना गया है। वहीं राज्य सायबर सेल में भोपाल एसपी प्रणय नागवंशी (SP Pranay Nagvanshi) को उपाध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रश्मि खरया को मिली है। सह सचिव सुदीप गोयनका को बनाया गया है। उच्च स्तरीय कार्य समिति में विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेंद्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया और अनुराग राजपूत का चयन हुआ है। इसी तरह प्रशासनिक समिति में इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेश देशमुख और मनीष राज को चयनित किया गया। राज्य पुलिस सेवा संगठन की कल्याण समिति में नीरज पांडेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जिवनानी और रूबीना को चयनित किया गया। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी समिति में प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना, अरुण द्विवेदी को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: रिमांड पर श्वेता और आरती, धड़कनें अफसरों की बढ़ी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!