Bhopal News: यासिन मलिक की गिरफ्तारी के बाद थाना हुआ एक्सपोज

Share

Bhopal News: गैंगस्टर के बेटे के खिलाफ जांच के नाम पर लंबित रखा हुआ था मारपीट का मामला

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। कोहेफिजा में गिरफ्तार गैंगस्टर के बेटे यासिन मलिक के मामले में भोपाल (BHopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली विवादों में घिर आई है। दरअसल, वह जिलाबदर था और घर पर ही आकर ठहरा हुआ था। इसी दौरान उसने एक परिवार से भी मारपीट कर दी थी। इस आवेदन को पुलिस ने जांच में रखकर मामले को दबा रखा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं डीसीपी ने पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी को भी फटकार लगाई है।

महिलाओं के साथ मारपीट का मामला दबा रखा था

जानकारी के अनुसार यासिन मलिक उर्फ सोबी पिता स्वर्गीय मुख्तार मलिक उम्र 23 साल को कोहेफिजा (Kohefiza) थाना क्षेत्र की तरफ से पेश जिलाबदर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने उसको 29 दिसंबर, 2025 को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया था। वह कोहेफिजा स्थित बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) स्थित प्राइम हाईट्स (Prime Heights) में रहता है। यासिन मलिक उर्फ सोबी (Yasin Maliq@Sobi) पर नौ प्रकरण दर्ज हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ 25 मई को जिलाबदर उल्लघंन का मामला दर्ज करके जेल भेज दिया था। इसी बीच अब जिलाबदर बदमाश के मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। थाना पुलिस की तरफ से बताया गया कि उसने 20 मई को रिगालिया हाईट्स (Rigalia Heights) में मारपीट की थी। उस वक्त पीड़ित परिवार थाने भी पहुंचा था। लेकिन, मामले की जांच की जा रही थी। विवाद बच्चों से शुरु हुआ था। जिसके बाद ईद के लिए खरीदे बकरों को लेकर यह मामला पहुंच गया। विवाद रहनुमा और बॉबी के बीच हुई थी। इसी दौरान यासिन मलिक, उसकी बहन फरहा और अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की थी। हमले में फरीदा, रजिया समेत अन्य महिलाएं जख्मी हुई थी। हमले के दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ हुई थी। खुलेआम धारदार हथियारों का इस्तेमाल वाहनों को तोड़ने में किया गया। दहशत फैलने पर डायल—112 को बुलाया गया था। उसी वक्त यासिन मलिक के जिलाबदर उल्लंघन करने का मामला सामने आ गया था। जिसे कोहेफिजा थाने की तरफ से दबाया गया। अब पुलिस ने अधिकारियों की फटकार के बाद प्रकरण 300/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : पड़ोसी ने जबरिया नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!