Bhopal News: भारी मात्रा में बनाए गए धारदार हथियारों को पुलिस ने किया जब्त

भोपाल। अवैध हथियार बनाने वाले दो फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश दी है। यह कार्रवाई भेापाल (Bhopal News) शहर की तलैया और निशातपुरा थाना पुलिस ने की है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में बन रहे अवैध धारदार हथियारों को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
हथियार सप्लाई के लिए नाबालिग का किया इस्तेमाल
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस ने 15 तलवारें और आठ धारदार छुरे बरामद किए हैं। आरोपी को संदेह के आधार पर सेंट्रल लायब्रेरी मैदान के पास से दबोचा गया था। उसके पास प्लास्टिक की दो बोरी थी जिसके भीतर यह हथियार रखे हुए थे। हथियार सप्लाई के लिए नाबालिग का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज करके नाबालिग से जहां यह हथियार बनाए गए उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने सरदार सिंह लोहार पिता भैयालाल लोहार उम्र 35 साल को गिरफ्तार किया है। वह पंचवटी मरघट के पास करोंद में रहता है। सरदार सिंह लोहार (Sardar Singh Lohar) के कब्जे से सौलह छुरी, छह छुरे, चार बकिया बरामद किए गए। आरोपी इन हथियारों को ग्लाइंडर मशीन की मदद से बना रहा था। उसे भी पुलिस ने सीज कर लिया है। इसके अलावा भारी हथौड़ा समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी घुमंतु जाति का होने के कारण उसे एसीपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उसके बारे में आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने का काम पुलिस की तरफ से किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।