Bhopal Cyber Fraud: बिजली काटने की धमकी देकर किसान के खाते से निकाली रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर सायबर जालसाजों ने किया फ्राड

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बिजली काटने की धमकी देकर किसान के खाते से जालसाजों ने तीन लाख, 34 हजार रुपए निकाल लिए। एक—एक करके पैसा कटने का बैंक से मैसेज आया तब फर्जीवाड़े का पता चला। भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसकी प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से की गई थी।

बिजली अधिकारी राकेश अग्रवाल बनकर की बातचीत

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार जितेंद्र रायजादा पिता स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद रायजादा उम्र 54 साल महाबली नगर (Mahabali Nagar) में रहते हैं। वे पेशे से किसान (Farmer) है और उसके अलावा एडवोकेट का भी काम करते हैं। जितेंद्र रायजादा (Jitendra Raijada) ने पुलिस को बताया है कि उनके पास 10 मई को यह मैसेज आया था। उन्होंने बिजली कटने के भय में आकर दस हजार, 164 रुपए का भुगतान कर दिया था। जिस नंबर से मैसेज आया था उसमें राकेश अग्रवाल (Rakesh Agrawal) बिजली अधिकारी का नाम लिखा था और नंबर भी था। फोन लगाने पर उस वक्त बातचीत नहीं हुई। कुछ देर बाद कॉल आया तो उन्होंने बातचीत की थी। व​ह बोला कि आपका बिजली का बिल (Electricity Bill) अपडेट नहीं हुआ है। इसलिए 12 रुपए का भुगतान करने पर वह स्वत: अपडेट होगा। यह बोलकर उसने लिंक भेजी। जिसको क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद उनके दो अलग—अलग बैंक खाताओं से तीन लाख 34 हजार रुपए कट गए। जिसके संदेश उन्हें 14 मई को मिले थे। वे बैंक पहुंचे तो उन्हें सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) होने और राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत करने की सलाह दी गई थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने 25 मई को जालसाजी का प्रकरण 298/26 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजेश अग्रवाल बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर लगभग आधा दर्जन जालसाजी की वारदातें पिछले एक महीने के भीतर में दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अभी तक सायबर क्राइम (Cyber Crime) उस फर्जी राजेश अग्रवाल की जानकारी जुटाने में नाकाम हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: आउट करने पर बल्लेबाज ने धो डाला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!