Bhopal News: सिर पर बीयर की बोतल मारकर दो व्यक्तियों को किया लहूलुहान

Share

Bhopal News: पत्नी के साथ मौजूद पीड़ित के साथ वारदात करने वाले हमलावरों की नहीं हो सकी पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों पर बीयर की बोतल सिर पर मारकर दो व्यक्तियों को बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड और टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें एक वारदात को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

नशे की दौरान हुई दानों वारदातें

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार रोहित कुमार पिता गया प्रसाद उम्र 30 साल कान्हाकुंज (Kanhakunj) फेज—2 में रहते हैं। वह पंक्चर की दुकान में नौकरी करते हैं। जबकि पत्नी सुनीता शिखा होटल (Shikha Hotel) में नौकरी करते हैं। दोनों 24 मई की रात लगभग पौने ग्यारह बजे बाइक (Bike) पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी वीणा वादिनी कॉलेज (Veena Vadini College) के पास वे लघुशंका करने रुके। तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए। दंपति से गाली—गलौज करते हुए आरोपी मारपीट करने लगे। आरोपी नशे में थे जिस कारण रोहित कुमार (Rohit Kumar) उन पर हावी हो गया। नतीजतन, आरोपियों ने बीयर की बोतल और दूसरे आरोपी ने पत्थर उठाकर उन्हें सिर पर मार दिया। पुलिस ने इस मामले में 25 मई को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 297/26 दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस ने आदित्य चौहान पिता दिनेश चौहान उम्र 18 साल की रिपोर्ट पर मारपीट का प्रकरण 307/26 दर्ज किया है। वह अर्जुन नगर (Arjun Nagar) फेज—1 में रहता है। वह 25 मई की रात लगभग साढ़े दस बजे आटा दुकान से घर की तरफ आ रहा था। तभी उसे रास्ते में आरोपी उमेश चौहान (Umesh Chauhan) मिला। वह नशे की हालत में था और उससे गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो उसने अपने हाथ में रखी बीयर की बोतल फोड़कर उसके सिर पर मार दिया। आरोपी ने आदित्य चौहान (Aditya Chauhan) के गर्दन, बाएं हाथ और कंधे पर भी बीयर की बोतल से मारकर उसको बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। हमले के वक्त उसके दोस्त रोहित बंसल (Rohit Bansal) और निखिल बंसल (Nikhil Bansal) भी थे। हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!