Bhopal News: हैकर ने मैसेज करके मांगे थे अश्लील फोटो, कहना नहीं माना तो रिश्तेदारों को भेजी मार्फ तस्वीरें

भोपाल। स्नेपचैट की आईडी हैक करके कथित मार्फ फोटो बांटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रकरण में आरोपी अभी अज्ञात है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की तरफ से सायबर क्राइम की मदद ली जा रही है।
एआई की मदद से अश्लील बनाकर फोटो रिश्तेदारों को भेजी
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 18 साल है। वह थाने में 23 मई को अपनी मां के साथ आई थी। उसने बताया कि पिता के मोबाइल (Mobile) नंबर का इस्तेमाल करके उसने स्नेपचैट (Snapchat) आईडी बनाई थी। उसकी इस आईडी का जहांगीराबाद (Jahangirabad) में रहने वाले एक युवक ने एक साल तक इस्तेमाल किया था। लगभग एक महीना पूर्व पीड़िता की बड़ी बहन की स्नेपचैट आईडी से उसके पास मैसेज आया। आरोपी बोला कि उसे पीड़िता की न्यूड तस्वीरें (Nude Photo) चाहता है। यदि ऐसा नहीं किया तो उसकी आईडी में रखी तस्वीरों को वह अश्लील बनाकर रिश्तेदारों को भेज देगा। पीड़िता ने उसके अनुसार नहीं किया तो आरोपी उसकी तस्वीरों को एआई (AI) की मदद से अश्लील बनाकर रिश्तेदारों को बांटने लगा। मंगलवारा थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मार्फ तस्वीरों के जरिए उसके जनरेट आईडी का पता लगा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।