Bhopal News: मां से मुलाकात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

भोपाल। राजधानी के गैंगस्टर रहे मुख्तार मलिक (Mukhtar Malik) का जिलाबदर बेटा यासीन मलिक को गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस कमिश्नर कार्यालय की तरफ से जिलाबदर किया गया था। वह चोरी छुपे मां से मुलाकात करने पहुंचा था। उसके खिलाफ भेापाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है।
जिलाबदर अवधि समाप्त होने में एक महीना बाकी था
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को 29 दिसंबर, 2025 में छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। उसके खिलाफ गोली चलाने समेत नौ मुकदमे पहले से दर्ज है। आरोपी 24 मई की रात बीडीए कॉलोनी में स्थित प्राइम हाईट्स (Prime Heights) रहने वाली मां से मिलने पहुंचा था। तभी पुलिस ने उसे दबिश देकर दबोच लिया। आरोपी यासीन मलिक उर्फ सोबी (Yasin Maliq@Sobi) पिता स्वर्गीय मुख्तार मलिक उम्र 23 साल के जिलाबदर अवधि समाप्त होने में अभी एक महीना बाकी था। इसके बावजूद वह घर पहुंचा तो कोहेफिजा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।