Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शराब की बुरी लत से घिरे होने की बात सामने आई

भोपाल। वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
अत्याधिक मात्रा में शराब पीते थे
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना कोलुआ कला के नजदीक बस्ती में हुई है। मृतक की पहचान कालूराम अहिरवार पिता प्यारेलाल अहिरवार उम्र 60 साल के रुप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को 24—25 मई की दरमियानी रात लगभग एक बजे मिली थी। सूचना चंद्रेश अहिरवार (Chandresh Ahirwar) की तरफ से दी गई थी। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया। मामले की जांच महेश बघेल (Mahesh Baghel) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। हालांकि परिजनों ने बताया कि कालूराम अहिरवार (Kaluram Ahirwar) अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करते थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।