Bhopal News: चौदह साल की नाबालिग ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: मानसिक स्थिति नहीं रहती थी ठीक, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। चौदह साल की एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार घटना के बारे में 24 मई की सुबह लगभग सात बजे सूचना मिली थी। जानकारी बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल से आई थी। अस्पताल में रिश्तेदार बंशीलाल आदिवासी (Bansilal Adiwasi) मिले। जिन्होंने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गायत्री आदिवासी पिता अयान आदिवासी उम्र 14 साल फंदे पर लटकी थी। उसे परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 41/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिवार जमूसर कला में रहता है। पिता अयान आदिवासी (Ayan Adiwasi) मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी गायत्री आदिवासी (Gaytri Adiwasi) की मानसिक हालत खराब चल रही थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन (TI Virendra Sen) ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:घर में उत्पात मचाकर फांसी के फंदे पर लटका 
Don`t copy text!