Bhopal News: फरार बदमाश को दबोचा तो भीड़ उसे छुड़ाने में जुटी, कांस्टेबल का हाथ काटकर भागे बदमाश को दोबारा दबोचा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी का ईरानी डेरा एक बार फिर सुलग गया। दरअसल, यहां पूर्व में उपद्रव के मामले में वांटेड चल रहे बदमाश की सटीक जानकारी मिली थी। भेापाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस उसे दबोचने पहुंची तो डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुलिस को घेर लिया। इस दौरान भारी पथराव और गाली—गलौज करते हुए पुलिस को खदेड़ा जाने लगा। इसी वक्त फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था। उसने भी दांत से काटकर एक आरक्षक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। भारी उपद्रव और तनाव के बीच पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस पर भी हो चुका है हमला
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह बवाल 23 मई की रात को हुआ। जिसमें कांस्टेबल राजेंद्र मीणा ),हवलदार राजेंद्र राजपूत (HC Rajendra Rajput) बुरी तरह से जख्मी हैं। घायलों को पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में यास्मीन पति सफदर अली, नूरी पति अब्बास, कुबरा उर्फ मैथी पिता शौकत, मिंजो पिता शौकत अली, फिजा पति मुख्तार, नाजमा पति हबीब अली, अप्सरा पति साबिर भूरा, मरियम पिता जाकिर अली, नौबार उर्फ नौबहार पति रिजवान, मरियम पिता फजल हुसैन, जीवा उर्फ नूरी पति मुजाहिद, पाकी पति शाहवर, अली अजीज सैयद पिता अजीज, रिजवान हुसैन, सफदर पिता गुलाम ककड़ी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 459/26 दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि पांच महिलाओं और चार पुरुषों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़, पथराव करके सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के अलावा कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। ताजा प्रकरण में पहले के उपद्रव में शामिल रही महिलाओं का ही इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा (TI Manoj Patwa) समेत भारी पुलिस बल ईरानी डेरा (Irani Dera) में पहुंचा था। पुलिस को खबर मिली थी कि हबीब अली पिता अस्मत अली आया हुआ है। वह अमन कॉलोनी में मुजाहिद के घर ठहरा हैं। उसके खिलाफ पूर्व में प्रकरण दर्ज था। हबीब अली (Habib Ali) की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। उसे ही दबोचने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। आरोपी को दबोच लिया तो कई महिलाएं और पुरुष सामने आ गए। वह हबीब अली को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। ऐसा करते वक्त हबीब अली ने ही निशातपुरा थाने के आरक्षक राजेंद्र मीणा (Con Rajendra Meena) के हाथ को दांत से काटकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे पीछा करके दोबारा पकड़ लिया था। उपद्रव होने पर जोन—3 के दूसरे थानों से भी भारी पुलिस बल वहां बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने का काम शुरु किया। उल्लेखनीय है कि अमन कॉलोनी (Amman Colony) में पिछले डेढ़ साल के भीतर में यह पांचवां हमला है जिसमें पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया। इससे पहले अमन कॉलोनी में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य की पुलिस पर भी हमला हो चुका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।