Bhopal News: ट्रक ड्रायवर ने लापरवाही से रिवर्स लेते हुए बेटे को कुचला

Share

Bhopal News: मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सीमेंट की बोरियों से लदा ट्रक एक व्यक्ति पर चढ़ गया। जिसका ड्रायवर उसका पिता ही था। यह दिल दहला देने वाली वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। जिसमें पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ गया था

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 21 मई की शाम लगभग साढ़े चार बजे भेल संगम चौराहा रोड पर हुई थी। यहां बारह पहियों का ट्रक (Truck) एमपी—09—एचजी—5709 सड़क किनारे खड़ा था। जब यह हादसा हुआ तो बलवीर सिंह पिता कांशीलाल सिंह उम्र 32 साल ने देखा था। उन्होंने ही बागसेवनिया थाना पुलिस को खबर दी थी। बलवीर सिंह (Balveer Singh) पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित ​ऋषिपुरम फेज—3 में रहते हैं और ट्रांसपोर्टर है। वह घटना के वक्त दुकान पर खड़े होकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। मौके पर जांच करने एसआई भारत सिंह मीणा (SI Bharat Singh Meena) पहुंचे थे। ट्रक का भारी भरकम पहिया एक व्यक्ति के सिर पर चढ़कर निकल गया था। जिसकी पहचान आकाश योगी (Akash Yogi) पिता कमल योगी उम्र 23 साल के रुप में हुई। वह इंदौर (Indore) जिले के लसूडिया थाना क्षेत्र में रहता था। ट्रक में सीमेंट की ईंट भरी हुई थी जो कि पेबलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में पहुंचाने के बाद वहां खड़ी की गई थी। ट्रक को मरने वाले व्यक्ति के पिता कमल योगी (Kamal Yogi) चला रहे थे। बेटा ट्रांसपोर्टर का काम करता है। वह पिता के साथ ही ट्रक में अक्सर चलता था। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग 31/26 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेजा था। जिसके बाद चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 322/26 दर्ज कर लिया। पिता को जमानत भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गंदे काम के लिए उकसाया, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!