Bhopal News: पुलिस ने गिरफ्तार किया, आज भोपाल कोर्ट में पेश करने की तैयारी

भोपाल। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से रिटायर्ड गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की खुदकुशी मामले में फरार चल रहे बेटे समर्थ सिंह को भोपाल (Bhopal News) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सरेंडर करने पहुंचा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय की तरफ से 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। यह मामला पिछले दस दिनों से राजधानी की मीडिया में सुर्खियों में छाया हुआ है।
रिमांड पर लेने की पुलिस की है तैयारी
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार 12 मई की रात को त्विषा शर्मा (Twisha Sharma) ने फांसी लगाई थी। जिसके बाद उसके पिता नवनिधि शर्मा, भारतीय सेना में मेजर हर्षित शर्मा समेत अन्य परिजनों ने पुलिस की जांच में भारी खामियां बताकर आरोपी गिरीबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) को बचाने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसीपी रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) की रिपोर्ट पर सास और बेटे के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया था। नाराज चल रहे परिजनों ने अभी तक त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है। परिजनों की मांग थी कि दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के चिकित्सक दोबारा पीएम करे। यह मांग जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) ने मानते हुए दिल्ली एम्स को आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 23 मई को त्विषा के शव का दोबारा पीएम कराया जाएगा। इधर, जबलपुर से गिरफ्तार पति समर्थ सिंह को भोपाल अदालत (Bhopal Court) में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी पुलिस की तरफ से की जा रही है। उसे 22—23 मई की रात लगभग एक बजे कटारा हिल्स थाने लेकर आया गया।
सीबीआई जांच की मांग स्वीकारी
इससे पहले त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी। जिसके लिए वर्दी वेल्फेयर सोसायटी (Vardi Welfare Society) के तत्वाधान में बाइक रैली (Bike Raily) शौर्य स्मारक से निकालकर डीजीपी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रकरण की जांच के लिए सीबीआई को लिख दिया है। इधर, सोशल मीडिया में मेजर हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma) और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। परिवार को यकीन है कि सीबीआई जांच के बाद प्रकरण में बरती गई लापरवाही उजागर होगी। दरअसल, परिजनों ने एक लंबी टेलीफोन की सूची भी मीडिया को दी थी। जिसमें घटना के बाद कई न्यायाधीश को कॉल लगाकर बचने के लिए आरोप लगे थे। इस मामले में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली है। इसके खिलाफ भी राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका लगाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।