Bhopal Cyber Fraud: नीट की दोबारा परीक्षा में सेंध लगा रहे जालसाज

Share

Bhopal Cyber Fraud: छात्र—छात्राओं के साथ—साथ अभिभावकों को बचने की एडवायजरी जारी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नीट प​रीक्षा 21 जून को दोबारा होना है। इसमें देशभर से करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे। जिन्हें झांसा देकर ठगने का काम शातिर जालसाज (Bhopal Cyber Fraud) कर रहे है। इस बात को लेकर भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से एडवायजरी जारी की गई है।

पेपर बेचने का भी दे रहे झांसा

भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) पुलिस के अनुसार जालसाज टेलीग्राम और व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ऐसा कर रहे है। आरोपियों की तरफ से पेपर बेचने का भी झांसा दिया जा रहा है। फर्जी पीडीएफ की जगह एपीके लिंक (APK Link) फाइल भेजी जा रही है। जिस कारण मोबाइल (Mobile) हैक होने का सर्वाधिक खतरा है। जालसाजों की तरफ से एनटीए (NTA) की फर्जी वेबसाइट बनाने की भी जानकारी सामने आ रही है। जिसके लिए सभी नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रोल नंबर परीक्षा केंद्र जैसे बताकर फर्जी लिंक को क्लिक न करें। यदि कोई शरारती तत्व ऐसा कर रहा है तो उसकी जानकारी राष्ट्रीय हेल्प लाइन 1930 पर देने के लिए बोला गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैदान में वाहन के नीचे सो रहे श्रमिक को कुचला
Don`t copy text!