Bhopal News: पटक—पटककर सनकी पति ने पत्नी को पीटा

Share

Bhopal News: कार चढ़ाकर मारने की नाकाम कोशिश भी की गई, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला को बुरी तरह से पटक—पटककर उसके पति ने पीटा। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने कार चढ़ाकर भी जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति के चरित्र पर शक करती थी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार वारदात ललिता नगर (Lalita Nagar) के पास एक अपार्टमेंट में हुई। पीड़िता की उम्र 32 साल है और वह शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वारदात 22 मई की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। आरोपी पति को लगता है कि पत्नी उसके चरित्र पर शक करती है। जिस कारण वह उसका पीछा करती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीटा फिर कार (Car) चढ़ाकर मारने की कोशिश की थी। कोलार रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 290/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी अपनी कार लेकर घर से गायब है। मारपीट में जख्मी महिला के सिर में भी चोट आई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दलित वृद्धा से गैंगेरप
Don`t copy text!