Bhopal News: राजधानी में केस डायरी के गिरते असर की फिर बानगी उजागर, सड़क दुर्घटना में मौत से जुड़ा मामला

भोपाल। थानों में दर्ज होने वाले अपराध की विधा मैदानी कर्मचारी भूलते जा रहे हैं। जिस कारण कोर्ट में केस टिक ही नहीं पाते। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने में उजागर हुआ है। मामला डेढ़ महीना पूर्व ही दुर्घटना में मौत से जुड़ा है। जिसकी जांच के पर्याप्त समय मिलने के बावजूद इतनी लचर विवेचना और तथ्यों को नजर अंदाज करना बताता है कि इस बात की निगरानी उच्च स्तर पर भी बंद हो गई है।
कई कमियां हुई उजागर
जानकारी के अनुसार मामला 12 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे का है। दुर्घटना शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित पांच नंबर और छह नंबर बस स्टॉप के नजदीक हुई थी। हादसे में ऋषि सराठे पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम सराठे उम्र 28 साल बुरी तरह से जख्मी है। वह घटना दिनांक से ही बेसुध नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में पड़ा था। वह हबीबगंज (Habibganj) स्थित शिवाजी नगर झुग्गी बस्ती में रहता है। ऋषि सराठे (Rishi Sarathe) ने पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन वह नशे की हालत में था। वह चंद्रभान कुशवाहा (Chandrabhan Kushwah) की बाइक (Bike) पर सवार हो गया था। उसने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। वह लापरवाही से वाहन भी चला रहा था। जिस कारण सड़क पर पड़े हुए पाइप में असंतुलित होकर बाइक गिर गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। जिसमें 23 मई को पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। इस एफआईआर की खासियत यह है कि जिस विषय को लेकर केस डायरी की जांच अधिकारी को सौंपी गई उसका उल्लेख नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार इस मामले में हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम किया था। उसी मामले की जांच के दौरान यह तथ्य निकलकर सामने आया। एफआईआर में मर्ग विवरण और उसके मर्ग इंटीमेशन को शामिल ही नहीं किया गया। इसके अलावा घटना स्थल का विवरण भी विस्तार में नहीं किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।