Bhopal News: दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ हादसा, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। स्विमिंग पूल में डूबकर एक नाबालिग की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में आया हुआ था। यह हादसा भोपाल देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आया था
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मोरगा के पास शीतल स्टार सिटी (Sheetal Star City) के नजदीक एक पार्क है। इसमें स्विमिंग पुल (Swimming Pool) है जिसमें स्लाइडर लगा हुआ है। यहां अस्मित रैकवार पिता रविंद्र रैकवार उम्र 17 साल अपने दोस्तों के साथ 24 मई की सुबह आया था। वह गौतम नगर स्थित डीआईजी बंगला के पास रहता है। पिता रविंद्र रैकवार चाय की दुकान चलाते हैं। अस्मित रैकवार (Asmit Raikwar) कक्षा बारहवीं का छात्र था। वह कोचिंग और स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आया था। दरअसल, दोस्त आलोक तिवारी (Alok Tiwari) के बर्थडे पार्टी पर सभी लोग पहुंचे थे। छात्र स्लाइडर से फिसलते हुए जैसे ही पुल में आया तो उसके बाद होश में नहीं आ सका। उसके साथियों ने पूल से बाहर निकालकर अमन अस्पताल (Aman Hospital) पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करके पुलिस को सूचना दे दी। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया है। मौके पर जांच करने एएसआई सीएल चौधरी (ASI CL Chaudhry) पहुंचे थे। पुलिस ने पूल संचालक और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच शुरु कर दी है। जांच के बिंदु तय करने से पूर्व पुलिस की तरफ से पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।