Bhopal News: निगरानी बदमाश ने पेट में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: हंगामा करने से रोका तो साथी की मदद से दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।  निगरानी गुंडे ने एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।

पहले से दर्ज है कई प्रकरण

ऐशबाग (Aishbag) थाना  पुलिस के अनुसार तनिष्क दुबे पिता स्वर्गीय दिनेश दुबे उम्र 24 साल पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहता है। वह एक नोटरी दुकान में काम करता है। वारदात 24 मई की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। तनिष्क दुबे (Tanishq Dubey) घर के बाहर था। तभी वहां दुर्गा सिंह ठाकुर उर्फ दुर्गा बाबा (Durga Singh Thakur@Durga Baba) आया। वह गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था। यह देखकर पीड़ित की मां ने उसे ऐसा करने से रोका। आरोपी ने उसको भी धमकाया तो तनिष्क दुबे ने विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने चाकू (Knife) निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। घटना के वक्त मौके पर आरोपी का दूसरा साथी सुरेश साहू (Suresh Sahu) भी मौजूद था। पुलिस ने आरोपी दुर्गा बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 203/26 वह स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश भी है। जबकि दूसरा फरार साथी भी स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) के चांदबड़ में रहता है। उसके खिलाफ चार-पांच प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिन दहाड़े किसान के घर चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!