Bhopal News: अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने महिला के साथ आए आरोपी से मांगा गया था गेट पास

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डको कुर्सी उठाकर मार दिया गया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाने में प्रकरण भी दर्ज किया गया है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
गेट पास मांगने पर हुआ विवाद
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 24 मई की शाम लगभग सात बजे हुई थी। थाने में शिकायत हेमंत रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वह सागर (Sagar) जिले के कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह फिलहाल ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) स्थित मल्टी में किराए से रहता है। हेमंत रैकवार (Hemant Raikwar) की ड्यूटी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बी-ब्लॉक में थी। यहां आरोपी आकिब अली (Aqib Ali) अपनी पत्नी के साथ आया। वह अस्पताल में भर्ती मरीज से मुलाकात करने की जिद करने लगा। सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) ने उससे गेट पास मांगा तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। जिसके बाद वह हाथापाई करते हुए सुरक्षाकर्मियों के लिए बैठने के लिए दी गई कुर्सी (Chair) को उठाकर मारने लगा। हमले में हेमंत रैकवार को शरीर में कई जगह चोट लगी है। सुरक्षाकर्मियों ने यह बात अपने सुपरवाइजर कपिल पटेल को बताई। जिसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपी आकिब अली के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 295/26 दर्ज कर लिया है
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।