Bhopal News: मालिक ने काम करने वाले नौकर पर जताया शक, सच्चाई का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। टेंट हाउस का भारी भरकम सामान गायब हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें टेंट हाउस मालिक ने अपने ही नौकर पर शंका भी जाहिर की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
सामान नहीं आया तो यह दी थी जानकारी
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार मनोज कुमार मनवानी (Manoj Kumar Manwani) पिता लेखराज मनवानी उम्र 32 साल टेंट हाउस का संचालन करते हैं। वे गांधी नगर में स्थित शिवाजी वार्ड में रहते हैं। उनका शिवम टेंट हाउस (Shivam Tent House) नाम से दुकान है। दुकान से एक पार्टी ने 17 अप्रैल को सामान बुक किया था। यह सामान गुराडिया डोबरा पर लगाया गया था। सामान लेकर कर्मचारी फरहान (Farhan) गया था। अगले दिन सामान वापस आया तो उसमें आधे से ज्यादा सामान वापस नहीं आया। पूछने पर फरहान की तरफ से बताया गया कि पार्टी ने एक दिन बाद वापस ले जाने के लिए बोला है। इसके बाद उसने पार्टी को अगले दिन सामान वापस लेने के लिए फोन लगाया तो उसने बताया कि उसी दिन सारा माल भेज दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो महीने बाद प्रकरण दर्ज करते हुए फरहान को आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी से सारा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 176/25 दर्ज किया है। प्रकरण में अन्य लोगों की भी भूमिका है जिस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।