Bhopal Rape Case: स्वीमिंग ट्रेनर को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: फिस्टुला के इलाज के दौरान एम्स के आरोपी मेल नर्स से हुई थी पहचान

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। स्वीमिंग ट्रेनर के साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मामला सामने आया है। यह घिनौनी वारदात युवती को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर की गई थी। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पीड़िता फिस्टुला के इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दौरान आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वार्ड में भर्ती होते वक्त दिया था नंबर

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया 25 वर्षीय युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। पीड़िता किराए से दस नंबर थाना हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता पेशे से स्वीमिंग ट्रेनर है। उसे 2019 में फिस्टुला के ऑपरेशन कराने एम्स अस्पताल में दस दिनों तक भर्ती रहना पड़ा था। उसी दौरान उसकी पहचान मेल नर्स राजेश कुमार शर्मा (AIIMS Male Nurse Rajesh Kumar Sharma) से हुई थी। डॉक्टर ने उसकी ड्यूटी पीड़िता के वार्ड में लगा रखी थी। उसके जाने के बाद राजेश ने युवती को फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट (Facebook Relation Case) भेजी थी। पहचान होने के चलते पीड़िता ने उसको एक्सेप्ट कर लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई और पीडिता ने उसे मोबाईल नंबर दे दिया।

यह भी पढ़ें: आईपीएस की पत्नी जो पति पर करती थी शक, घर जाकर किया उसने किया खतरनाक स्टिंग आॅपरेशन

बहन से मिलाने का बनाया था बहाना

पीड़िता ने बताया दोनों की कुछ ही समय में अच्छी दोस्ती हो गई थी। राजेश ने इसी बीच पीड़िता को उसकी बहन से मिलवाने उसके घर अमराई परिसर ले गया था। कुछ दिनों बाद 20 और 21 जून को राजेश ने युवती से दोबारा फोन कर बहन से मिलने वाली बात बोली थी। लेकिन, पीड़िता ने मिलने से मना कर दिया। उसका बोलना था वह बहन से मिल चुकी है। कुछ देर बार राजेश उसे देने घर पहुंच गया। पीड़िता जब घर पहुंची तो राजेश ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिसके बाद राजेश ने उसके साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) किया।

यह भी पढ़ें:   जानिए पूर्व मंत्री सारंग के बंगले के सामने ऐसा क्या हुआ

होश आने पर खुला राज

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता ने बताया जब राजेश उसके साथ संबंध बना रहा था। जब वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुई थी। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। लेकिन, उसे लग रहा था कि उसके साथ कोई गलत काम कर रहा है। कुछ देर बाद जब पीड़िता होश में आई तो उसे पता चला कि राजेश ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता कुछ कहती उससे पहले ही राजेश ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद राजेश ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। जब शादी वाली बात बोली तो राजेश ने बोला वह एसटी में आती है। वह ब्राहृमण समाज में आता है। इसीलिए दोनों की शादी नहीं हो सकती। पुलिस ने सोमवार रात 10:24 पर धारा 376/376/2एन (बलात्कार, कई बार बलात्कार) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!