Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में चला रहा था महिला का इलाज, दोनों शव पीएम के लिए भेजे गए

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज बजरिया और ऐशबाग थाना क्षेत्रों से मिल रही है। यहां महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। परिजन उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इधर, ऐशबाग इलाके में एक एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शव के पीएम करा दिए हैं।

डेढ़—दो महीनों से थी बीमार

बजरिया थाना पुलिस को शुक्रवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे धन श्याम ने 35 वर्षीय पत्नी हीराबाई के मौत की सूचना दी थी। बजरिया थाना पुलिस मर्ग 1/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हीराबाई (Heera Bai) पुरूषोत्तम नगर इलाके की रहती थी। पति मजदूरी करता है। पिछले डेढ़—दो महीनों से हीराबाई ​बीमार चल रही थी। परिजन उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले जाते उससे पहले उसकी सांसे (Woman Suspicious Death) थम गई। मामले की जांच एएसआई शेष राम सहारे कर रहे हैं। इधर, ऐशबाग थाना पुलिस मर्ग 1/22 दर्ज किया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सलील के रूप में हुई हैॅ। वह भीख मांगने का काम करता था।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Dilip Buildcon Raid
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   अखबार में प्रकाशित हुई इस तस्वीर ने द्रवित किया, बच्चे की मदद को बढ़े कई हाथ
Don`t copy text!