Bhopal News: युवक ने की खुदकुशी

Share

Bhopal News: पैरों की सूजन के चलते चलने—फिरने में होती थी परेशानी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीमारी को बोझ समझकर एक युवक ने आत्महत्या (Suicide News) कर ली। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी इलाके की है। पुलिस को शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के बयान दर्ज करना बाकी

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 15 फरवरी की शाम लगभग चार बजे सोनू चौकसे ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। मृतक गोलू चौकसे पिता पुरुषोत्तम चौकसे उम्र 19 साल है। वह उसका रिश्तेदार भी है। गोलू चौकसे आनंद नगर पुलिस चौकी स्थित हताईखेड़ा पठार इलाके में रहता था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के दोनों पैरों में सूजन रहती थी। वह चल भी नहीं पाता था। इसी बीमारी के कारण उसको नौकरी भी नहीं मिल रही थी। इस बात से वह परेशान चल रहा था। पिपलानी पुलिस मर्ग 11/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल है। इसलिए बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सम्मान के ​लिए बुलाकर किया अपमान
Don`t copy text!