Bhopal News: पत्नी ने कोर्ट केस लगाया तो पति ने खाया जहर

Share

Bhopal News: अटल पथ के फुटपाथ पर उल्टियां करते बहन को मिला था

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। घरेलू हिंसा के चलते एक व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया। वह पत्नी के कोर्ट में जाने की बात से परेशान चल रहा था। ऐसा पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बहन लेकर पहुंची थी अस्पताल

टीटी नगर पुलिस के अनुसार यह घटना 18 जनवरी की रात लगभग 10 बजे हुई थी। घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pawan Singh) ने पुलिस को दी थी। टीटी नगर पुलिस मर्ग 05/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तफ्तीश करने एएसआई राजेन्द्र मिश्रा (ASI Rajendra Mishra) पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान रवि कसवे पिता अशोक कसवे उम्र 46 साल के रूप में हुई। वह अवधपुरी इलाके में रहता था और ट्रैवल्स कंपनी की कार चलाता था। रवि कसवे (Ravi Kasve) की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा को कोर्ट में परिवाद लगाया था। जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। उसकी बहन दीपमाला (Deepmala)  पंचशील नगर इलाके में रहती है। लोगों ने जब अटल पथ पर बेसुध हालत में देखा तब दीपमाला का फोन उसके पास आ रहा था। घटना से कुछ देर पहले वह बहन के घर से भोजन करके निकला था। उसे बहन ही पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) फिर वहां से हमीदिया अस्पताल ले गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सावधान भोपाल : नरभक्षी हुआ कलियासोत डैम का मगरमच्छ, युवक को खींचकर ले गया
Don`t copy text!