Bhopal Cheating News: वृद्धा को रूमाल में नोटों की गड्डी बोलकर जेवरात उतरवाए

Share

Bhopal Cheating News: राजधानी में सक्रिय दूसरा गिरोह सामने आया, जालसाजी का चौथा मुकदमा दर्ज

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में जालसाजों के कई गिरोह सक्रिय है। खासतौर पर नोटों की गड्डी दिखाकर जेवरात उतरवाने वाला गिरोह का मूवमेंट ज्यादा है। अब तक ऐसी चार वारदातें एक सप्ताह के भीतर में हो चुकी है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Cheating news) शहर के कोहेफिजा, बैरागढ़ और टीटी नगर के बाद हनुमानगंज इलाके में हुई है। पूर्व की तीन वारदातों में लड़के साथ महिला—पुरूष सामने आ रहे थे। लेकिन, हनुमानगंज में हुई वारदात में दो लड़के सामने आए हैं। यह गिरोह अब तक करीब पांच लाख रूपए के जेवरात ऐंठ चुका है।

दुकान के बाहर बैठी थी वृद्धा

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 19 जनवरी की सुबह 11 बजे हुई। पीड़िता सरजू बाई साहू पति बृजलाल साहू उम्र 70 साल है। वह छोला दशहना मैदान के पीछे प्रेम नगर कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि वह सुपारी काटने का काम करती है। सरजू बाई साहू (Sarju Bai Sahu) घटना के वक्त बीनू सेठ (Beenu Seth) के आने का इंतजार कर रही थी। वह दुकान के बाहर बैठी हुई थी। तभी दुबले दिखने वाले दो लड़के उसके पास आए। उन्होंने रूमाल के भीतर चार लाख रूपए होने का बोला। उन्होंने कहा कि वह उसको दे देंगे, बदले में वह उसके पहने सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और चांदी की पायल उन्हें दे। झांसे में आई महिला जालसाजों का कहना मान गई। उनके जाते ही रूमाल खोला तो उसके भीतर कागज के कटे हुए टुकड़े थे जो नोट के आकार जैसे दिख रहे थे। बेटे अजय साहू (Ajay Sahu) के साथ थाने पहुंचकर वृद्धा ने 36/23 धारा 420 जालसाजी का मामला दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating news
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Mahatma Gandhi को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने वाले अनिल सौमित्र नपे
Don`t copy text!