Bhopal Molestation News: राधारमण काॅलेज के छात्र ने की बदसलूकी

Share

Bhopal Molestation News: बिहार का रहने वाला है लड़का, मामले की परिवार को भी थी जानकारी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) में रातीबड़ स्थित राधारमण काॅलेज (Radharaman College Student News) के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उसके ही काॅलेज में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा को काफी लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। पीड़ित और आरोपी परिवार मूलतः बिहार का रहने वाला है। आरोपी पीछा करके उसको परेशान करता था।

पेपर देने काॅलेज जा रही थी

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि घटना 30 दिसंबर, 2020 से लगातार चल रही है। मामले की जांच एसआई योगिता जैन कर रही है। जिन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह राधारमण काॅलेज में पढ़ाई कर रही है। उसी काॅलेज में आरोपी विकास कुमार यादव (Vikas Kumar Yadav) भी पढ़ता है। वह बिहार का रहने वाला है। पहले दोनों के बीच बातचीत हुआ करती थी। लेकिन, आरोपी विकास कुमार यादव के बुरे इरादे जानने के बाद पीड़िता ने उससे किनारा कर लिया था। घटना वाले दिन पीड़िता पेपर देने जा रही थी। आरोपी तभी उसका पीछा करते हुए चेतक ब्रिज तक गया था। पीड़िता आरोपी की हरकतों को लेकर बहुत पहले परिवार को भी बता चुकी थी। परिवार ने भी आरोपी को समझाईश दी थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 354/354घ/509 (छेड़छाड़, पीछा करके छेड़छाड़ और अश्लील इशारे) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: नोटों के गद्दे में सोने वाले पूर्व स्वास्थ्य संचालक फर्जीवाड़ा के शिकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!