Bhopal Rape News: अधेड़ मां से सौतेले बेटे ने किया बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: एक साल से कर रहा था ज्यादती, परेशान होकर पुलिस से मांगी मदद

Bhopal Rape Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। समाज की एक विकृत मानसिकता वाली खबर (Bhopal Crime News) से आप विचलित हो सकते है। मामला मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां एक आरोपी जो किे सौतेला बेटा है वह मां से एक साल से ज्यादती कर रहा था। आरोपी एक साल से बलात्कार (Bhopal Rape Case) कर रहा था। परेशान होकर सौतेली मां ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, एक अन्य बलात्कार का मामला पिपलानी थाना पुलिस ने दर्ज (Bhopal Rape Case) किया है। हालांकि इस मामले में थाना पुलिस कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी है।

पिता की मौत के बाद थी बुरी नजर

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार बलात्कार का मुकदमा 17 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे दर्ज किया गया है। आरोपी सौतेला बेटा है जिसकी उम्र 35 साल है। उसने सौतेली मां जो कि 52 साल है उससे ज्यादती करता था। यह सिलसिला फरवरी, 2020 से चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि पति की मोत 2016 में हो गई थी। इस कारण उसे सौतेले बेटे के साथ रहना पड़ता था। पुलिस ने इस मामले में (धारा 376/3762एन/323/506 बलात्कार, कई बार ज्यादती, मारपीट और धमकाने) का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी बलात्कार नहीं करने देने पर सौतेली मां के साथ मारपीट करता था।

पुलिस ने चुप्पी साधी

पिपलानी थाना पुलिस ने 17 फरवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पॉक्सो की भी धारा लगी है। यानि ज्यादती की घटना नाबालिग अवस्था से की जा रही थी। आरोपी नरेन्द्र मेश्राम (Narendra Mesram) है। इस संबंध में जांच एसआई सुरेखा आरमा (SI Surekha Arma) कर रही है। हालांकि वे प्रकरण के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी। उन्होंने प्रकरण को लेकर प्रतिक्रिया भी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुजारी के ड्रायवर का मोबाइल चोरी

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!