Bhopal Rape News: टिक-टॉक पर दोस्ती के बाद युवती से बलात्कार

Share

Bhopal Rape News:  शादी करने के बाद खुला आरोपी का यह राज, लॉज में करता था बलात्कार

Bhopal Rape News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बलात्कार (Bhopal Rape Case) के दो मामले सामने आए हैं। यह घटनाएं मिसरोद और अशोका गार्डन इलाके की है। मिसरोद में हुई घटना में युवती की पहचान सोशल एप टिक टॉक (Tik Tok Crime News) के जरिए आरोपी से हुई थी। आरोपी लॉज में ले जाकर बलात्कार करता था। यह खुलासा युवती ने थाने में तब किया जब उसको आरोपी की शादी का पता चला।

लॉज का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस

मिसरोद थाना पुलिस ने 17—18 फरवरी की रात लगभग डेढ़ बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता पंचशील नगर में रहती है जिसकी उम्र 22 साल है। वह कॉलेज में पढ़ाई करती है। उसकी पहचान एक साल पहले टिक टॉक पर विनोद गुर्जर (Vinod Gurjar) नामक युवक से हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर बंगरसिया में स्थित लॉज में ले जाकर कई बार बलात्कार किया था। आरोपी विनोद गूर्जर लॉकडाउन के समय घर जाने का बोलकर गायब हो गया था। इसी बीच उसने एक युवती से शादी कर ली। इसकी भनक लगने पर छात्रा ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज (MP Rape Case) कराया। पुलिस का कहना है कि लॉज का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मामले की जांच मिसरोद थाने में एसआई रिद्धी शर्मा कर रही हैं। हालांकि उन्हें जहांगीराबाद थाने से भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विधानसभा में माली का करती है काम

इधर अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर निवासी 28 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता विधानसभा में माली का काम करती है। उसके साथ काम करने वाले सुरेश पहरवाल से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोपी सुरेश पहरवाल (Suresh Paharwal) 20 दिसंबर को उसे अपनी मां से मिलाने का झांसा देकर घर ले गया। वहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। उसके बाद से वह पीडि़ता का शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई योगिता जैन कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!