MP Cheating News: पूर्व मंत्री को दान करके बताना महंगा पड़ा

Share

Bhopal Cheating News: सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर से चेक की जानकारी जुटाकर शातिर जालसाजों ने एक लाख रुपए की रकम निकाल ली

Bhopa Cheating News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह बघेल जालसाजों के शिकार (Bhopal Cheating News) बन गए। कांग्रेस पार्टी से धार जिले की कुक्षी विधानसभा से फिलहाल वे विधायक हैं। उन्होंने पिछले दिनों 1,11,111 रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए दिया (Ram Mandir Charity) था। यह रकम दान करने की प्रेरणा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से ही उन्हें मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी इतनी ही राशि दान (Former Chief Minister News) दी थी। दोनों के बीच में अंतर सिर्फ इतना था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने खाते की जानकारी न देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट और प्रेस नोट बांटकर दी थी। लेकिन, पूर्व मंत्री ने चेक की फोटो वायरल की (Bhopal Crime News) थी। यह फोटो जालसाजों के हाथ लग गई और उनके खाते से रकम निकाल ली।

ऐसे आया होश

इस मामले में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल (Former Chief Minister Surendra Singh Baghel) ने टीटी नगर थाने में आवेदन दिया था। दरअसल, टीटी नगर में ही पंचानन भवन में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उनका खाता था। जालसाज ने फरवरी और मार्च की पहली सप्ताह में दो बार रकम निकाली। यह रकम 49 हजार रुपए से ज्यादा नहीं थी। दो बार जब रकम निकली तो उन्हें बैंक से मैसेज ही नहीं आया। तीसरी बार आया तो उन्होंने बैंक में स्टॉप पेमेंट कराया। इसके बाद निज सहायक हेमेन्द्र सिंह ठाकुर को आवेदन लेकर थाने पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Remdesivir Injection: आकाश दुबे और आलोक रंजन की आज खत्म रिमांड

अब यह होगा

बघेल ने बताया कि आरोपियों ने तीसरी बार चेक भुनाने के लिए बैंक में डाला था। इस कारण उन्हें जालसाजी का पता चला था। आरोपियों ने उस चैक का क्लोन बनाया था जिसमें उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए रकम दान दी थी। जांच अधिकारी बहादुर पटेल ने बताया कि एक चेक दिल्ली तो दूसरा चेक भोपाल से भुनाया गया था। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए उस बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं जहां से चेक क्लीयर हुए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!