Bhopal Suicide News: राजधानी के पिपलानी थाने में लगा है इसलिए पंचक

Share

Bhopal Suicide News: चौबीस घंटे के भीतर संदिग्ध मौत से जुड़े पांच मामलों की पूरी कहानी

Tha Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का पिपलानी थाना पिछले चौबीस घंटे से मीडिया की सुर्खियों में बना (Bhopal Suicide News) हुआ है। यहां कोई बड़ा अपराध नहीं बल्कि एक—एक करके दर्ज हुए संदिग्ध पांच मौत (Bhopal Suspicious Death) के मामले हैं। एक दुर्घटना की मौत के बाद दो नव विवाहिता की मौत यहां (Bhopal Crime News) हुई है। इसके अलावा दो लोगों ने आत्महत्या भी की है। दो केस के मामले राजपत्रित अधिकारी की जांच से जुड़े हैं।

यहां से शुरु हुआ सिलसिला

पिपलानी इलाके में 7 मार्च की रात लगभग नौ बजे ज्योति कुशवाहा की आत्महत्या का मामला पहुंचा था। फिर कुछ घंटों बाद मीडियाकर्मी राहुल देव की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला पहुंचा। इन दोनों मामलों में पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करती तब तक 8 मार्च की सुबह 15 वर्षीय काजल शर्मा की मौत की जानकारी आ गई। उसने सल्फास खाया था। तीनों शव पीएम के लिए पहुंचाए गए थे। तभी 8 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे मूलत: सतना निवासी धमेन्द्र द्विवेदी उम्र 25 साल का मामला आ गया। वह प्रायवेट नौकरी करता था। उसने माता—पिता को पत्र लिखकर फंदे पर झूला था।

रात को फिर फांसी का केस

Bhopal Suicide News
सांकेतिक फोटो

पिपलानी थाना पुलिस अब तक चार संदिग्ध मौत की जांच कर रही थी। तभी पांचवीं खुदकुशी की खबर थाने में आग गई। यहां आनंद नगर जेपी कॉलोनी निवासी रानी अहिरवार पति हाकम सिंह उम्र 22 साल ने फांसी लगाई थी। उसकी शादी जून, 2020 में हुई थी। पति इंडस्ट्रीयल एरिया में नौकरी करता है। ससुराल रायसेन में हैं। मामले की जांच कर रहे हवलदार मनोज सिंह ने बताया कि अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच सीएसपी गोविंदपुरा संभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस विधायक ने पंचायत मंत्री को घेरा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!