Shivpuri Murder Case: पति ने पत्नी की आंख फोड़कर हंसिए से की हत्या

Share

Shivpuri Murder Case: पति के अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी के साथ हुई थी नोकझोंक

Shivpuri Murder Case
सांकेतिक चित्र

शिवपुरी। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या (Shivpuri Murder Case)  कर दी। इससे पहले दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ था। कातिल ने पहले कील लगे डंडे से उसकी आंख फोड़ी थी। फिर हंसिए से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला को उसके सास ससुर बचाने भी आए थे। लेकिन, आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा। घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे बचाई मां बाप ने जान

मामला पिछोर थाना क्षेत्र के गरेठा गांव का है। रामेश्वर लोधी (Rameshwar Lodhi) पिता ओमप्रकाश लोधी उम्र 40 साल सोमवार रात घर में शराब पीकर आया। घर पर उसका पत्नी रुक्मिणी (Rukmani) से विवाद होने लगा। पत्नी का आरोप था कि उसका गांव की किसी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है। नशे में धुत रामेश्वर लोधी को यह बात नागवारा गुजरी। उसने कील लगे हुए डंडे को उठाकर पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान एक वार रुक्मिणी की आंख पर जा लगा। हमले में उसकी दोनों आंख फूट गई। बहू को बचाने आरोपी के मां बाप भी दौड़े। आरोपी ने मां को चांटा मार दिया। बाप पर भी उसने डंडे से हमला किया। मां बाप नाती-पोते को लेकर वहां से भाग गए।

सरपंच को दी झूठी जानकारी

पुलिस ने बताया कि हमले से पत्नी का शरीर लहूलुहान हो गया था। आरोपी ने शरीर को छपरे में फेंककर खुद भी उसके पास जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो पत्नी मर चुकी थी। सुबह रामेश्वर ग्राम प्रधान के पास गया और कहा कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। सरपंच के साथ नहीं आने पर आरोपी घर का दरवाजा खोलकर वहां से चला गया। आरोपी के मां-बाप ने थाने में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे—बहू की यातना से तंग आकर लगाई थी फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!